श्रद्धा ने अर्जुन को सिखाई मराठी

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 01:08:18 PM
Shraddha teaches Arjun Marathi Language

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अर्जुन कपूर को मराठी सिखाई है। श्रद्धा ने अर्जुन के साथ मोहित सूरी के निर्देशन में बनी हॉफ गर्लफ्रेंड में काम किया है। यह फिल्म इसी नाम से बनी चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। 

मराठी मूल की श्रद्धा कपूर को अपनी भाषा और संस्कृति से खासा लगाव है और इसकी झलक फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के सेट पर देखने को मिली। शूटिंग के दौरान श्रद्धा ने अपने सहकलाकार अर्जुन को मराठी भाषा सिखाई। 

शूटिंग के दौरान जब भी श्रद्धा और अर्जुन को समय मिलता, श्रद्धा उन्हें मराठी सिखाने में जुट जातीं। श्रद्धा ने कहा, यह सच है कि मैंने अर्जुन को थोड़ी बहुत मराठी सिखाई है। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.