...B'day Special: क्यूटनेस और लविंग इमेज के लिए जाने जाते हैं शाहिद

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 10:45:59 AM
shahid kapoor birthday special

मुंबई। बॉलीवुड में शाहिद कपूर एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किये जाते है जिन्होंने अपनी रोमांटिक छवि के जरिये दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनायी है।

25 फरवरी 1981 को दिल्ली में जन्मे शाहिद कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर जाने माने अभिनेता है। शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत विज्ञापन फिल्मों से की। बतौर अभिनेता शाहिद कपूर अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म इश्क विश्क से की। फिल्म को टिकट खिडक़ी पर औसत सफलता मिली। इस फिल्म के लिये उन्हें फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किये गये।

इश्क विश्क के बाद शाहिद कपूर ने फिदा, दिल मांगे मोर, दीवाने हुये पागल, वाह लाइफ हो तो ऐसी, शिखर, 36 चाइना टाउन, चुप चुप के जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सभी फिल्में टिकट खिडक़ी पर ढ़ेर हो गयी।

वर्ष 2006 में शाहिद कपूर को सूरज बडज़ातिया की फिल्म विवाह में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्में में उन्होंने संजीदा अभिनय निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके साथ हीं शाहिद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुयी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म जब वी मेट शाहिद कपूर के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। जब वी मेट टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये शाहिद को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किये गये।

वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म कमीने उनके करियर के लिये एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में शाहिद ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी सराही गयी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये शाहिद को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया।

वर्ष 2010 से वर्ष 2012 का करियर शाहिद कपूर के लिये बुरा साबित हुआ। इस दौरान शाहिद कपूर ने दिल बोले हडि़प्पा, चांस पे डांस, पाठशाला, बदमाश कंपनी, मिलेंगे मिलेगें, मौसम और तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिडक़ी पर सफल नहीं रही हालांकि मौसम में उनके अभिनय को दर्शको ने अवश्य पसंद किया।

वर्ष 2013 में शाहिद कपूर की पटा पोस्टर निकला हीरो और आर. राजकुमार प्रदर्शित हुयी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म आर.  राजकुमार को टिकट खिडक़ी पर औसत सफलता मिली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने अपने जबरदस्त एक्शन ²श्य के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया।
शाहिद कपूर की वर्ष 2014 में फिल्म हैदर प्रदर्शित हुयी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म हैदर में अपने दमदार अभिनय के लिये शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।                      एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.