शाहिद की हीरोइन फिल्म मुन्ना माइकल में आएंगी नजर 16 साल बाद 

Samachar Jagat | Tuesday, 16 May 2017 12:13:31 PM
Shahid heroine movie Munna will come in Michael after 16 years

इन्टरनेट डेस्क। आपको शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क याद होगी। उस फिल्म में एक अभिनेत्री शाहिद कपूर को लुभाने के प्रयास करती हुई दिखाई दी थी। जी हां बात हो रही है शहनाज ट्रेजरीवाला की।

जिसने अपनी डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया था। और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था।

इस फिल्म के बाद शहनाज ने डेल्ही बेली, रेडियो और लव का दी एंड जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन इन फिल्मों को वो सफलता नहीं मिली। इसके बाद 2001 में वो न्यूयॉर्क चली गईं। शहनाज करीब 16 सालों से न्यूयॉर्क में थी। 

लेकिन अब खबरों के अनुसार शहनाज फिर से फिल्मों में लौट रही है। शहनाज अपनी कमबैक फिल्म मुन्ना माइकल में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की फिल्म द बिग सिक में वो नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुपम खेर भी नजर आएंगे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.