रहस्य और रोमांच से भरी है शहंशाह: डॉ. अर्चना सिंह

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 02:48:43 PM
shahenshah is full of mystery and romance: Dr. Archana Singh

पटना। भोजपुरी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली जानी मानी अभिनेत्री अर्चना सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म शहंशाह रहस्य और रोमांच से परिपूर्ण है।

डॉ. अर्चना सिंह की फिल्म मेंहदी लगा के रखना हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुयी है। फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने मुख्य भूमिका निभायी है। डॉ. अर्चना सिंह की फिल्म शहंशाह प्रदर्शित होने जा रही है जिसमें मेगास्टार रवि किशन और अंजना सिंह की अहम भूमिका है।

राजधानी पटना में आयोजित बोधिसत्व अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत करने आयी डॉ. अर्चना सिंह ने ‘यूनीवार्ता’ से विशेष बातचीत में अपनी आने वाली फिल्म शहंशाह की चर्चा करते हुये कहा, शहंशाह मेरे सिने करियर में अबतक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में एक है। फिल्म की कहानी काफी रोचक, रहस्यपूर्ण और रोमांच से भरी हुयी है। फिल्म में मैने बहूरानी की भूमिका निभायी है और पूरी कहानी मुझ पर ही केन्द्रित है। फिल्म की अधिकांश शूभटग बनारस में हुयी है।

डॉ. अर्चना सिंह ने कहा, फिल्म में एक सीन करने के दौरान रवि किशन जी ने कहा कि आप बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं। इस बात को लेकर मैं गौरान्वित महसूस कर रही हूं। रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा के अलावा बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी पहचान बनायी है। रवि किशन बेहतरीन अभिनेता और काफी अच्छे इंसान भी हैं। रवि किशन जी और अंजना जी के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। मैं उनके साथ फिर से काम करना चाहूंगी।

अभिनेत्री ने कहा कि शहंशाह साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में द्विअर्थी संवाद और अश्लील गीत का इस्तेमाल नहीं किया गया है। टीम ने एक बहुत ही अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश की है और उम्मीद है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी आने वाली फिल्मों में शहंशाह के अलावा नाच और औरत खिलौना नहीं प्रमुख हैं।

गौरतलब है कि आनंद गहतराज निर्देशित और रोहित के. सिंह, विवेक रस्तोगी निर्मित फिल्म शहंशाह में रवि किशन, अंजना सिंह और कुणाल सिंह के अलावा प्रियंका पंडित, ब्रजेश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा और सीमा सिंह की भी अहम भूमिकायें है।                         वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.