अमेरिका के सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी ‘देवदास’, ‘वीर-जारा’

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 11:17:06 PM
Shah Rukh Khan's Devdas, Veer-Zaara to be screened at theatres in US

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के सिनेमाघरों में आने वाले महीनों में बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी और इसकी शुरुआत जुलाई महीने में शाहरूख खान-ऐश्वर्या राय अभिनीत ‘देवदास’ से होगी।

‘सिनेमा कॉन’ की शुरुआत के मौके पर फैथम द्वारा बताया गया कि इस साल दो फिल्में दिखाई जाएंगी और अगले साल छह फिल्मों सिने प्रेमियों के लिए होंगी।

‘देवदास’ के अलावा दूसरी फिल्म के तौर पर इस साल ‘वीर-जारा’ दिखाई जाएंगी। इस फिल्म में शाहरूख, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघरों और टिकटों के बारे में जानकारी जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.