शाहरुख को यश चोपड़ा स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 05:00:17 AM
Shah Rukh Khan becomes 4th recipient of the Yash Chopra memorial award

मुंबई। चौथा यश चोपड़ा स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार इस वर्ष बालीवुड में‘किंग खान’के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को दिया गया है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने शनिवार रात यहां आयोजित एक भव्य समारोह में शाहरुख को यह पुरस्कार प्रदान किया।

टीएसआर फाउंडेशन की ओर से स्थापित इस पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपए, एक गोल्डन ब्रैसलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं। समारोह में फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा, सांसद वेणुगोपाल धूत, डॉ. टी सुब्बारामी रेड्डी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

दिवंगत यश चोपड़ा ने शाहरुख को अपनी फिल्म‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे‘ में एक बड़ा ब्रेक दिया था। यश चोपड़ा स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार इससे पहले प्रसिद्ध पाश्र्वगायिका लता मंगेशकर, महानायक अमिताभ बच्चन और सदाबहार अभिनेत्री रेखा को दिया जा चुका है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.