अभिनेत्री उत्पीडऩ मामला: सात लोग हिरासत में

Samachar Jagat | Sunday, 19 Feb 2017 12:14:35 PM
seven people in custody malayalam actress bhavana harassment case

कोच्चि। दक्षिण भारतीय फिल्मों अभिनेत्री भावना के कथित उत्पीडऩ के आरोप में करीब सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आज बताया कि अभिनेत्री की कार के चालक को कल हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले, पिछली रात को डबिंग के लिए त्रिशूर से कोच्चि की यात्रा के दौरान उन्होंने जो सहा उसकी शिकायत की थी।

शुक्रवार रात को अभिनेत्री की कार में कुछ लोग घुस गए थे और कार का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। उन्होंने दो घंटे तक उनका कथित उत्पीडऩ किया। फिर वे यहां एक व्यस्त इलाके में भाग गए।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उचित सत्यापन के बाद ही हम घटना में उनकी भूमिका के बारे में बात कर पाएंगे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.