संजय कपूर जल्द ही रखेंगे तीसरी शादी की रिसेप्शन पार्टी

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 01:17:05 PM
Sanjay Kapoor will soon get third married reception party

नई दिल्ली। बॉलीबुड अभिनेत्री और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने तीसरी शादी कर ली है। अब खबर आ रही है कि संजय कपूर जल्द ही अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी देने जा रहे हैं। वे न्यू यॉर्क में ये रिसेप्शन पार्टी देंगे।

उल्लेखनिय है कि संजय कपूर और मॉडल प्रिया सचदेव की शादी इस समय लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने 13 अप्रैल को गुपचुप शादी कर ली थी। आपको बता दें कि अभिनेत्री करिश्मा और संजय पिछले साल अलग हो गए थे। वहीं सूत्रों से खबर आई थी कि इन दोनों के अलग होने का कारण प्रिया और संजय कपूर का अफेयर होना था।

जिसकी वजह से दोनों ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया था। उल्लेखनिय है कि संजय कपूर का परिवार इस शादी को लेकर नहीं चाहता की ये चर्चा का विषय बने। इसी कारण ये शादी गुपचुप तरीके से की गई। लेकिन अब आखिरकार संजय ने रिसेप्शन पार्टी रखने की खबरों के बाद एक बार फिर ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

आपको बता दें कि संजय कपूर की यह तीसरी शादी है और करिश्मा कपूर से शादी से पहले भी उनका एक तलाक हो चुका है। वहीं दिल्ली की एक बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वालीं प्रिया की यह दूसरी शादी है। बताया जाता है कि प्रिया और संजय का अफेयर पिछले 5 सालों से चल रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.