इनकार के रीमेक में काम कर सकते है संजय दत्त

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 01:38:32 PM
Sanjay Dutt can work in movie inkar remake

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फिल्म इनकार के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। निर्देशक राज सिप्पी और रोमू सिप्पी ने वर्ष 1978 में जापानी फिल्मकार अकीरा कुरोसावा की वर्ष 1963 में प्रदर्शित आई 'हाई एंड लो' का हिन्दी रीमेक 'इनकार' के नाम से बनाया था। संजय इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं।

संजय के पास काफी पहले से ही 'इनकार' के रीमेक अधिकार हैं। बताया जा रहा है कि जेल जाने से पहले ही संजय ने इसके अधिकार सिप्पी से खरीद लिए थे। मूल फिल्म में विनोद खन्ना और अमजद खान प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी थ्रिलर फिल्मों में महारत रखने वाले श्रीराम राघवन को सौंपी जा सकती है।

जाह्नवी को बॉलीवुड के लिए ऐसे तैयार कर रहे हैं बोनी कपूर 

जेल से लौटने के बाद संजय दत्त की फिल्में सिर्फ घोषणाओं और प्लानिंग  के स्तर पर ही अटक गई हैं। संजय अपने होम प्रोडक्शन से ही फिल्म इनकार की रीमेक बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में संजय नायक (विनोद खन्ना) की भूमिका के स्थान पर विलेन अर्थात् अमजद खान की भूमिका निभाना चाहते हैं। फिल्म की पटकथा पर आज के समय के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

प्रियंका के बाद अब जॉन बनायेंगे मराठी फिल्म !

यदि सब कुछ सही रहा तो इस फिल्म में फिल्माया गया हेलेन का डांस नंबर 'तू मुंगडा मैं गुड की डली, मंगता है तो आज रसिया ना हीं तो मैं ये चली...' को रीक्रिएट किया जाएगा। मूल फिल्म में हेलेन पर फिल्माए गए इस गीत को ऊषा मंगेशकर ने गाया था।

 

एजेंसी 

 

 

सेक्सुअल पावर बढाने के लिए करे इन चीजो का सेवन 

शराब का सेवन करने से महिलाओं के स्वास्थ्य को खतरा  

ताली बजाये और रोगों से छुटाकारा पाए 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.