सलमान की 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Samachar Jagat | Friday, 26 May 2017 09:20:17 AM
salman khans tubelight trailer released

मुंबई। सलमान के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं, सलमान खान की ईद पर रिलीज होने जा रही फिल्म ट्यूबलाइट का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इस फिल्म को लेकर सलमान के फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता हैं।  

जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर सलमान खान ने खुद मुंबई में कबीर खान और भाई सोहेल खान के साथ रिलीज किया। आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान के भाई सोहेल खान भी नजर आने वाले हैं। रियल लाइफ के ये भाई रील लाइफ में भी इस फिल्म में भाई की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म को खास बनाता है वह हैं फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री। जो फिल्म में कुछ समय के लिए अपनी झलकियां देगें। 

2.23 मिनट में फिल्म के इस ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान की क्यूटनेस से होती हैं। ट्रेलर में दोनो भाई भरत (सोहेल) और सलमान लक्ष्मण के बीच की केमिस्ट्री को साफ दिखाया गया हैं। भारत-चीन बॉर्डर पर तनाव की स्थिति पैदा होने परभरत को युद्ध के लिए जाना पड़ता हैं। बस असली कहानी शुरु होती हैं जब भरत को खोजने के लिए लक्ष्मण एड़ी चोटी का जोर लगा देता हैं। 

फिल्म का ट्रेलर यहां देखें....

source - google 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.