BB10: मनु-मोनालिसा के लव ड्रामा पर सलमान का शिकंजा, रियल लाइफ पार्टनर से कराएंगे सामना

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 09:39:48 AM
salman-khan-to-make-monalisa-and-manu-punjabi-romance-in-public

नई दिल्ली।  बिग बॉस 10 'वीकेंड का वार' में इसबार घरवालों और दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस बार वीकेंड के वॉर में सलमान ऐसा कुछ करने वाले हैं  जिसे देख घरवालों सहित दर्शक भी हैरान हो जायेंगे।ओम स्वामी के बाद मनु पंजाबी और मोनालिसा की क्लास लगने वाली है। इन दोनों के लव ड्रामा से पूरे घरवाले परेशान है। इसलिए सलमान इन्हें रियल लाइफ से सामना करने वाले है। 

‘काबिल’ अब एक दिन पहले 25 जनवरी को होगी रिलीज

दरअसल, इस बार वीकेंड के वॉर में सलमान ने मोनालिसा के बॉयफ्रेंड विक्रम सिंह राजपूत और मनु पंजाबी की मंगेतर प्रिया सैनी को बुलाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस एपिसोड में सलमान, मोनालिसा और मनु पंजाबी के रिलेशनसिप को लेकर बड़ा खुलासा करने वाले हैं।

वाइल्ड कार्ड एंट्री से शो में वापस आने के बाद प्रियंका ने मनु से कहा था कि मोनालिसा से उनकी नजदीकियां बढ़ने की वजह से उनकी मंगेतर ने बिग बॉस देखना छोड़ दिया था। जबकि मनु मोनालिसा को अपनी अच्छी दोस्त बताते हैं। 

Oops! कैटवाक के दौरान वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई मॉडल...(PICS)

रिपोर्ट्स के मुताबिक मनु की शादी प्रिया सैनी से होने वाली है। मनु की मंगेतर प्रिया का मोनालिसा के बारे में कहना है, मोनालिसा एक हताश औरत है, वो जब देखो मनु के पास घूमती रहती है। वो कई बार इस शो से नॉमिनेट हो गई है। वो इस शो के साथ साथ मनु के लिए भी काबिल नहीं है।

 

 

छोटे बच्चों को गिफ्ट देते समय रखें इन बातों का ख्याल

ठंड में रोज खाएं ड्राय-फ्रूट्स, दूर रहेगी हार्ट अटैक जैसी बीमारियां

ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ के बारे में महत्वपूर्ण बातें

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.