Being Human : सलमान की दरियादिली ने बचाई की प्रीमेच्योर बेबी ज़िन्दगी 

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 09:59:15 AM
salman-khan save premature-baby life donates-1-crore

बॉलीवुड के सुल्तान सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के ही नहीं रियल लाइफ के भी हीरो है। ये उन्होंने कई बार प्रूव भी किया है। हाल ही में सलमान खान ने फिर एक बार अपनी दरियादिली दिखाई।  जिसके लिए उनकी खूब प्रशंसा हो रही है।

सलमान के साथ जुड़वा में कैमियो करेंगी करिश्मा !

खबर है कि सलमान खान ने एक पांच महीने की बच्ची की जान बचाने के लिए बड़ी रकम डोनेट की है। इस काम के बाद जहाँ एक ओर सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं, वहीं उनकी दरियादिली के भी लोग कायल हो रहे हैं। बता दें सलमान ने 2007 में अपनी संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ की शुरुआत की थी। उनका बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन अब तक लाखों लोगों की मदद कर चुका है। 

‘बीइंग ह्यूमन’ मुश्किल में फंसे लोगों को स्वास्थ और शिक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करवाती है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक सलमान की संस्था बीइंग ह्युमन के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, हार्ट सर्जरी और शिक्षा पर करीब 50 करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं।

स्मोकिंग की लत से परेशान है आमिर, पर क्यों करते है ऐसा ? जानिए

जिसमें वे हजार बच्चों की हार्ट सर्जरी और कई लोगों की मदद कर चुके हैं। सलमान खुद इस संस्था का प्रचार करते है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगो की मदद की जा सके। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.