सलमान के ‘बिग बॉस 11’ में कंटेस्टेंट करेंगे खेती के साथ जानवरो का काम

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 12:41:04 PM
salman-khan-popular-tv-show-bigg-boss-11-twist-is-leaked

मुम्बई। बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान हमेशा से ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते है। बॉलीवुड में कोई भी उनसे पंगा लेना नहीं चाहता, फिल्म इन्ड्रस्टी में कोई भी बजरंगी भाई जान के बारे में और उनकी मूवी के बारे में बोलते समय सोच समझ कर बोलना पसंद करते हे। 

सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में वो क्या-क्या करते हैं यह तो आप जानते ही हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस’ का 10वां सीज़न का ख़िताब मनवीर गुर्जर ने जीता। लेकिन अभी 10वां सीज़न खत्म ही हुआ कि, ‘बिग बॉस’ के 11 सीज़न की सबसे अहम जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।

खबरों के अनुसार सलमान के ‘बिग बॉस 11’ में ऐसा ट्विस्ट होगा जो अब तक किसी सीज़न में नहीं हुआ है। जैसा शो के 10वें सीज़न में आम आदमी को भी शामिल किया गया था। ठीक उसी तरह 11 सीज़न में जो कंटेस्टेंट होंगे और सभी असली किसानों की तरह किसानी करते नज़र आएंगे।

यानी सभी कंटेस्टेंट खेतों में रहेंगे जहाँ किसानों की तरह उन्हें रहना, खाना होगा और जानवरों की सेवा  भी करनी होगी। दरअसल, बिग बॉस को शो का यह धमाकेदार ट्विस्ट सलमान की गर्लफ्रेंड इउलिया वंतुर के ‘द फार्म’ शो के ज़रिए आया है। ‘द फार्म’ का रोमानिया वर्जन इउलिया वंतुर ने होस्ट किया था और इसका भारतीय शो सलमान भी होस्ट करने जा रहे हैं।

मतलब जल्द ही सलमान और इउलिया को आप टीवी पर देखने वाले है। इस हो में 12 कंटेस्टेंट होंगे और सभी खेतों में रहेंगे वो भी असली किसानों की तरह। हर हफ़्ते एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होगा। इसी शो से बिग बॉस को भी अपना ट्विस्ट मिल गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.