जानिए ! किसे अपना गॉड फादर मानते है हिमेश रेशमिया

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 03:46:32 PM
Salman Khan biggest hand behind Himesh reshamiya success

मुंबई। संगीतकार हिमेश रेशमिया का कहना है कि उनकी सफलता में सबसे बड़ा योगदान सलमान खान का है। संगीतकार ने कहा कि वो हमेशा इस सुपरस्टार के साथ काम करते रहेंगे।

हिमेश ने अपनी शुरआत सलमान की फिल्म ‘‘प्यार किया तो डरना क्या’’ से 1998 में की थी और उसके बाद भी वो सलमान की ‘‘तेरे नाम’’, ‘‘बॉडीगार्ड’’, और ‘‘प्रेम रतन धन पाओ’’ जैसी फिल्मों के संगीतकार रहे।

सलमान खान को दंगल दिखाना चाहते हैं आमिर खान

टी-सीरीज के साथ हिमेश की हाल ही में ‘‘आप से मौसीकी’’ एलबम आई थी। इस बारे में हिमेश ने कहा कि ‘‘दबंग’’ स्टार ने इसके टाइटल गीत को काफी पसंद किया था। 

‘‘आशिक बनाया आपने’’ जैसे सफल गीतों के संगीतकार हिमेश ने कहा कि सलमान ने उनके ‘‘बैंक ऑफ ट्यून्स’’ को सहमति दे दी है जिसका उपयोग अभिनेता सही समय पर करेंगे।

सिनेमाघरों में फिल्म से पहले दिखाए तिरंगा और सुनाये राष्ट्रगान : SC 

हिमेश फिल्में करने के साथ ही साथ एक ड्रीम प्रोजेक्ट, जिसका नाम ‘‘हिमेश रेशमिया एंड द ज्वेल्स ऑफ इंडिया’’ है ,पर भी काम कर रहे हैं।

 

एजेंसी 

Read more : 

इन कारणों से फायदेमंद है सर्दियों में योग-व्यायाम करना, जानिए !

O M G ! तो ब्रेकअप के बाद लडकियां करती है ये 10 काम.....

18 साल की उम्र जवान होनें के लिए काफी नही...तो क्या है सही उम्र



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.