Happy Birthday :  सलीम खान के हीरो से राइटर बनने तक का सफर 

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 01:22:00 PM
salim-khan-birthday-special-story

बॉलीवुड के सलीम खान जाने माने स्क्रिप्ट राइटर आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे है। सलीन खान का जन्म इंदौर में 1935में हुआ था। सलीम हीरो बनने के लिए बंबई आए थे। लेकिन उन्हें पहचान एक एक लेखक के रूप में मिली। इन्होंने मसाला फिल्मों के वो किरदार परदे पर पेश किए, जिसे एक पूरी पीढ़ी अपना अपना आदर्श, अपना हीरो मानती रही।

करीब 150 साल पहले उनके पूर्वज अफगानिस्तान, पश्तून से आकर यहां बस गए थे। उनके पिता पुलिस में थे, सो घर में कायदे से रहना उन्होंने बचपन से ही सीख लिया था। मुम्बई आने के बाद सलीम में 1964 में एक महाराष्ट्रियन लड़की सुशीला चरक से शादी कर ली थी। जिन्होंने अपना नाम बदल कर सलमा रख लिया ।

'बिग बॉस 10' वाइल्ड कार्ड एंट्री के ज़रिये पहुंच रही है अपर्णा तिलक

शुरुआत में सलीम को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिले। किसी में बड़ा काम भी मिला। लेकिन वो बात नहीं बनी। उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई जो उस जमाने में क्लैपर ब्वॉय हुआ करते थे। जावेद भी संघर्ष कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म सरहदी लुटेरा (1966) के सेट पर हुई थी, जिसमें सलीम ने अभिनय किया था। लेकिन दोनों के बीच पक्की दोस्ती इस फिल्म के बाद हुई।

सलीम अभिनय छोड़ कर लेखक/निर्देशक अबरार अलवी के सहायक बन गए थे तो उधर, जावेद कैफी आजमी के। कैफी और अलवी पड़ोसी थे। सो, ये दोनों अक्सर वहीं मिला करते थे। ये वो जमाना था जब किसी फिल्म के लिए कहानी-पटकथा और संवाद अलग-अलग लोग लिखा करते थे और लेखकों को फिल्म में क्रेडिट नहीं दिया जाता था।

 एक जोड़ी के रूप में इन दोनों को पहली बार क्रेडिट मिला फिल्म 'हाथी मेरे साथी' के लिए, जिसका श्रेय उस जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना को जाता है। इसके बाद इस जोड़ी ने पीछे मुड़ कर नही देखा। फिल्म सीता और गीता, यादों की बारात, जंजीर, मजबूर, हाथ की सफाई, दीवार, शोले, चाचा भतीजा, त्रिशूल, डॉन, काला पत्थार, दोस्ताना, शान, क्रांति, शक्ति और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्में इनकी कलम के जादू ये हमेशा के लिए यादगार बन गईं।

'पद्मावती' के रास्ते में फिर आयी मुश्किल , नहीं बन रही दीपिका - शाहिद की जोड़ी !

सलीम खान ने दूसरी शादी 1981 में हेलन से की। हेलन, फिल्मों में बेशक एक कैबरे डांसर थीं, लेकिन भारतीय सिनेमा में उनका नाम आज भी बड़े अदब और कायदे से लिया जाता है। सलीम के सबसे बड़े बेटे सलमान हैं। उससे छोटे हैं अरबाज खान, सोहेल खान और फिर अलवीरा है। 
सलीम खान और हेलेन ने एक बच्ची को गोद लिया जिसका नाम अर्पिता खान है। जिसकी शादी पिछले साल उन्होंने बड़ी धूमधाम से की।


 

इन कारणों से फायदेमंद है सर्दियों में योग-व्यायाम करना, जानिए !

O M G ! तो ब्रेकअप के बाद लडकियां करती है ये 10 काम.....

18 साल की उम्र जवान होनें के लिए काफी नही...तो क्या है सही उम्र



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.