Forbes : फोर्ब्स की सूचि में साक्षी मलिक से लेकर अभिनेत्री अलिया भट्ट जैसी हस्तियों ने बनाई अपनी जगह 

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2017 10:51:26 AM
sakshi malik alia bhatt make it to forbes 30 under 30 list

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने ‘30 अंडर 30’ की एशिया सूची में 53 भारतीय युवाओं को जगह मिली है। इन 53 भारतीयों को अलग-अलग दस श्रेणियों में कुल तीन सौ लोगों के बीच से चुना गया है। फोर्ब्स की 2017 की ‘30 अंडर-30’ सूची में 10 विभिन्न वर्गों में कुल 300 युवा शख्सियतों को शामिल किया गया है।

'राजेश खन्ना' चाहते थे बेटी 'ट्विंकल' फिल्मों में नही बल्कि लेखिका के रुप में बनाए पहचान

इन युवा अचीवर्स का चुनाव विभिन्न क्षेत्रों में किया गया है जिनमें मनोरंजन, वित्त और उद्यम पूंजी, खुदरा, सामाजिक उद्यमियों और उद्यम प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल है। खास बात यह है कि इस सूची में कई भारतीय महिलाओं को जगह मिली है। जिनमें जिमनास्ट दीपा कर्मकार, ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और अभिनेता अलिया भट्ट जैसी हस्तियां शामिल है। 

सूची के अनुसार, त्रिपुरा की दीपा कर्माकर को ओलंपिक में कांस्य पदक से चूकने के बाद भी इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि 23 वर्षीय दीपा पहली भारतीय महिला जिमनास्ट है जिन्होंनें पहली बार में ओलंपिक के वाल्ट इवेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाइड किया। 

Exclusive : 1000 करोड़ रुपए के बजट में 'महाभारत' पर बनेगी फिल्म

दीपा के अलावा ओलंपियन साक्षी मलिक भी इस सूची में शामिल हैं। 24 वर्षीय साक्षी ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। वह ओलंपिक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान और देश की चौथी महिला ओलंपिक पदक विजेता बनीं थी। आलिया भट्ट को भी इस सूची में फिल्म उड़ता पंजाब में एक बिहारी लडक़ी के किरदार को शानदार तरीके से निभाने के लिये चुना गया है। उनके प्रदर्शन की फिल्म आलोचकों ने भी तारीफ की थी।

सूची में बोलांट इंडस्ट्रीज की संस्थापक 25 वर्षीय श्रीकांत बोला, देश के पहले पैरालंपिक तैराक शरत गायकवाड़, शीसेज की संस्थापक त्रिशा शेट्टी, फीडिंग इंडिया की स्थापना करने वाले अंकित क्वात्रा का नाम भी शामिल है।

चीन में ‘दंगल’ का प्रचार कर रहे हैं आमिर

सूची 5 साल के संजय हैं और 17 साल के श्रवण कुमारन सबसे युवा चेहरे के रूप में मौजूद हैं। दोनों भाइयों ने गोडायमेंसन नाम का एक मोबाइल ऐप तैयार किया है। भारतीय अमेरिकी लेखक और फिल्ममेकर कोविद गुप्ता, अमानत आनंद, शुभम इस्सार, योगिता अग्रवाल को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।इस सूची में सबसे ज्यादा चीन के 76 अचीवर्स को जगह मिली है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.