संतों ने किया अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा' का विरोध

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 11:33:02 AM
saints-has-an-objection-in-a-scene-of-akshay-kumar-starrer-toilet-a-love-story

नई दिल्ली। स्वच्छ भारत अभियान के तहत फिल्म बना रहे अक्षय कुमार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि क्योंकि कुछ लग इसके विरोध में उतर आये हैं। मथुरा के संतों ने फिल्म एक एक सीन पर कड़ी आपत्ति जताई है। ये संत नंदगांव और बरसाना गांव के लड़का-लड़की की शादी दिखाने पर नाराज है। यहाँ तक की इन लोगों ने एक महापंचायत बैठा फिल्म के डायरेक्टर की जुबान काटने पर 1 करोड़ के इनाम की घोषणा तक कर दी गई है।

‘2.0’ : अक्षय कुमार ने किया खुलासा, 25 सालों में पहली बार किया ये काम 

बरसाना गांव में हुई इस महापंचायत में संतों ने डायरेक्टर शादी के इस सीन से लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऐसा दिखाकर फिल्मकार ने सालों से चली आ रही परंपरा को तोड़ा है। इस महापंचायत से तीन दिन पहले ही बरसाना पंचायत के 20 प्रधानों ने शादी के इस दृश्य के खिलाफ याचिका दायर की थी।

इस परंपरा के अनुसार इन दो गांव के लड़का-लड़की आपस में शादी नहीं कर सकते। लंबे समय से दोनों गांवों के बीच शादी ना करने का रिवाज है। क्योंकि इनमें से एक गांव भगवान कृष्ण और दूसरा राधा का है।

BB10 : सनी को रिझाने के लिए लोपामुद्रा ने किया हॉट पोल डांस , जानिए दूसरी टीम ने क्या किया ?

इस महापंचायत में 200 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा किया गया। जिसमें 6 गांव के प्रधान, संत और स्थानीय लोग भी शामिल थे। विवाद को बढ़ता देख फिल्म के निर्देशक ने प्रेसवार्ता कर साफ कर दिया है कि फिल्म में बरसाना और नंदगांव के वैवाहिक संबंधो का सीन नहीं दिखाया जाएगा।

 

हमारे शरीर से होठों का रंग कुछ अलग होता है, आइए जानते क्यों ?

स्टाइलिश दिखनें के लिए अपनी पर्सनैलिटी को दे नया लुक पर्सनैलिटी

अगर आप भी है दोमुंह बालों से परेशान तो अपनाइए ये घरेलु टिप्स



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.