मुंबई। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने पिछले साल 20 दिसंबर को बेटे तैमूर को जन्म दिया था और उसके बाद से ही यह स्टार किड चर्चा में है। तैमूर की एक ताजा फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख कर आप भी कहेंगे कि सुपर क्यूट है तैमूर!
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर छाया रहा। जन्म होने से पहले उसके स्वागत के लिए होने वाली तैयारी सुर्खियों में रही। वहीं इस दुनिया में आने के बाद उसका नाम सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया गया। लेकिन सैफ और करीना ने इस मामले को बड़े ही अच्छे तरीके से संभाला। वहीं अब करीना का कहना है कि वह अपने बेटे तैमूर को सलाह देंगी को वह विनम्र रहे और आसपास होने वाली चीजों को अनदेखा करे।
बेटे के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा, एक सलाह जो अपने बेटे तैमूर को दूंगी वो ये कि हमेशा सिर झुका कर रहे, विनम्र रहे, सबकुछ अनदेखा करते हुए वो करता रहे जो वह करना चाहता है। यह आज सोशल मीडिया के जमाने में काफी मुश्किल हो गया है। लेकिन यही वो माहौल है जिसमें वो बड़ा होने वाला है। ऐसे में हम उसे वही सिखाएंगे जिस पर हम विश्वास करते हैं।
तैमूर नाम को लेकर सैफ़ ने बताया था कि उनके बेटे का नाम Taimur है, जो पर्शियन वर्ड है और इसका मतलब आयरन होता है, जबकि लोग जिसकी बात कर रहे हैं, वो लफ़्ज़ Timur है। बहरहाल, करीना ने प्रिग्नेंसी के बाद अपना काम शुरू कर दिया है और वो लैक्मे फ़ैशन वीक में रैंप पर भी नज़र आ चुकी हैं।