रॉक एंड रोल के दिग्गज कलाकार चक बेरी का निधन

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 08:34:36 AM
Rock and Roll veteran Chuck Berry passes away

वाशिंगटन।  रॉक एंड रोल के दिग्गज कलाकार चक बेरी का आज उनके आवास पर निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। 
अमेरिका के मिसौरी राज्य की पुलिस ने बताया कि चक बेरी का निधन सेंट चार्ल्स काउंटी में हुआ। उन्होंने कहा कि बेरी ने स्थानीय समायनुसार एक बजकर 26 मिनट पर अंतिम सांस ली। 

वर्ष 1955 में उन्होंने पहली बार विश्व को सुपर हिट गाना दिया। वर्ष 1926 में मिसौरी के सेंट लुई में जन्मे चक बेरी ने सात दशक के लंबे करियर में रोल ओवर बीथोवन और जॉनी बी गुड जैसे कई हिट गाने दिये। वर्ष 1984 में उन्हें ग्रैमी लाइफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

वर्ष 1986 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले वह पहले व्यक्ति थे। पिछले साल उन्होंने चार दशक के बाद पहला एल्बम रिलीका करने का एलान किया था जिसे वह अपनी पत्नी थेमेटा टॉडी के नाम समर्पित करने वाले थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.