नई दिल्ली। करीना और सैफ सैफ खान के बेटे का नाम जन्म होते ही लोगों के लिए विवाद बन गया है। करीना ने मंगलवार को बेटे जन्म दिया जिसका नाम तैमूर दिया गया। इस नाम को लेकर सोशल मीडिया में आलेचना हो रही है। इस पर सोशल मीडिया में एक्टिव और जबरदस्त कंटोवरसिअल ट्विस्ट के लिए फेमस करीना कपूर के चाचा अपने नन्हे नवासे के बचाव में उतरे। ऋषि ने तैमूर नाम की आलोचना करने वालों को खूब फटकार लगाई।
Special Screening : दंगल देख गदगद हुआ बॉलीवुड, ये रहा सेलब्स रिएक्शन
ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट्स से ऐसे लोगों का मुंह बंद कर दिया। उन्होंने लिखा, ' आप सब लोग इस बात को लेकर क्यों चिंतित हैं कि माता-पिता अपने बच्चे का क्या नाम रखते हैं। आप सब अपने काम पर ध्यान दें। इससे आपका कोई लेना देना नहीं है। यह माता पिता की इच्छा है।'
एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, ' सभी नामों में से तैमूर. माता-पिता इतना बेहुदा नाम कैसे रख सकते हैं। ' इस पर ऋषि कपूर ने जवाब देते हुए लिखा, ' तुम अपने काम से काम रखों। तुम्हारे बेटे का नाम तो नहीं रखा ना। तुम होते कौन हो कमेंट करने वाले।'
पद्मावती' ने उड़ाई शाहिद कपूर की रातों की नींदे, दिन का सुकून !!!
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ऋषि कपूर ट्विटर पर बेबाकी से ट्वीट किये हैं। ऋषि अपने ट्वीट्स की वजह से ही सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहते है। एक बार उन्होंने अपने ट्वीट में हॉलीवुड एक्ट्रेस किम करदाशियां की तुलना प्याज़ की बोरी से कर दी थी। और तो और ऋषि कपूर खुद अपना ही मज़ाक बना लेते है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पुराने ड्रेस सेंस को लेकर मज़ाकिया ट्वीट किये थे।