प्रख्यात कर्नाटक गायक पद्म विभूषण बालामुरली कृष्णा का निधन

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 07:14:39 PM
renowned vocalist balamurali krishna passes away

चेन्नई। पद्म विभूषण से सम्मानित कर्नाटक शैली के प्रख्यात शास्त्रीय गायक मंगलमपल्ली बालामुरली कृष्णा का आज शाम उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और काफी अर्से से बीमार चल रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ज्यादा बिगड़ गई थी और आज शाम उन्होने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कर्नाटक के संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। फ्रांस सरकार ने उन्हें कैवालियर पुरस्कार से सम्मानित किया था।

आंध्रप्रदेश के शंकरागुप्तम में जन्मे श्री कृष्णा ने छह वर्ष की उम्र से ही गायन शुरू कर दिया था और पूरे विश्व में 25 हजार से अधिक संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.