विवेक ओबेराय को लेकर फिल्म बनाएंगे रेमो डिसूजा

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 01:38:18 PM
Remo D'Souza will make a film about Vivek Oberoi

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रेमो डिसूजा, विवेक ओबेराय को लेकर फिल्म बना सकते हैं। रेमो डिसूजा ने सलमान खान को लेकर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। 

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान प्रोफेशनल डांसर की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक 13 वर्षीय बच्ची का पिता है। अब चर्चा हो रही है कि रेमो डिसूजा, विवेक ओबेराय को लेकर भी फिल्म बनाने जा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय को लेकर हाल ही में खबर आई थी की वो अब फिल्मों में जबर्दस्त खलनायक बनकर वापसी करने को तैयार हैं लेकिन अभिनय के अलावा विवेक इन दिनों सोशल वर्क में ही बढ़ चढक़र हिस्सा लेते नजर आते हैं।

विवेक यह सुनिश्चित करना चाहते है की उनके इस आवास योजना में सबका सहयोग मिले इसीलिए उन्होंने क्रिकेटर सुरेश रैना से हाथ मिलाया है ताकि वे इस योजना से जुडक़र लोगों के लिए क्रिकेट आकदमी बना सकें। 

इसके अलावा एक डांस अकादमी के लिए नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा से भी विवेक ने हाथ मिलाया था तो संगीतकार सुरेश वाडकर के साथ मिलकर विवेक एक म्यूजिक अकादमी खोलने का विचार बना चुके हैं।               वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.