फिल्म 'बहन होगी तेरी' का नया गाना 'जानू' हुआ रिलीज

Samachar Jagat | Wednesday, 17 May 2017 09:31:59 PM
Release new song 'Janu' for 'Bheen Hain Teri' released

राजकुमार राव और श्रुति हसन स्टारर फिल्म बहन होगी तेरी का ट्रेलर और कई गाने रिलीज़ हो गए हैं। आज फिल्म का एक और गाना रिलीज़ हुआ जिसका नाम है जानू। यह गाना एक पुराने एवरग्रीन गाने का नया वर्जन है। यह गाना अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी के आइकॉनिक गाने जानू मेरी जान का रिक्रिएटेड वर्जन है। 

ओरिजनल गाने को किशोर कुमार, आशा भोसले, लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया था। इस गाने के रिक्रिएट वर्जन को रिषी रिच और जग्गी डी ने गाया है।

इस गाने के वीडियो में राजकुमार राव और श्रुति हसन ने बहुत अच्छा डांस किया है। इस गाने की कोरियोग्राफ काफी अच्छे से किया गया है। इस गाने का म्यूजिक बहुत अच्छा है। यह फिल्म 26 मई  को रिलीज होगी। इस फिल्म में गौतम गुलाटी और गुलशन ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.