गलत है रेखा और संजय दत्त की शादी की खबर: यासिर उस्मान

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 08:57:47 AM
rekha-and-sanjay-dutts-marriage-is-wrong

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की ज़िन्दगी किसी रहस्य से कम नहीं है। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि रेखा अपनी मांग में जिस शख्स के नाम का सिंदूर लगाती हैं वह संजय दत्त हैं। 

खबरों के अनुसार 1984 में आई फिल्म 'जमीन आसमान' की शूटिंग के दौरान रेखा और संजय के बीच नजदीकियां बढ़ गई और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। इन खबरों में रेखा की बायोग्राफी लेखक यासिर उस्मान की किताब “Rekha The Untold Story” का हवाला दिया गया था।  हालांकि, यासिर उस्मान ने इन खबरों को खारिज किया है। उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया की, "यह एक दम गलत है, मेरी किताब में ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया गया है। लोग ठीक से पढ़ते नहीं हैं।"

यासिर उस्मान ने आगे कहा, "रेखा और संजय एक फिल्म 'जमीन आसमान' में साथ काम कर रहे थे। उस जमाने में दोनों के बीच अफेयर की खबरें चल रही थीं। कुछ लोगों ने यह भी कहा था कि उन्होंने 
फिल्म खत्म होते ही गुपचुप तरीके से शादी भी रचा ली है। अफवाहें इतनी तेज थीं कि संजय दत्त ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में इन खबरों को खारिज किया था। उन्होंने आधिकारिक तौर पर शादी से इनकार किया था।"

यासिर ने उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "एक दिन अचानक खबरें आईं कि रेखा और संजय दत्त की शादी हो चुकी है। यह गलत था क्योंकि उन दिनों वह संजय दत्त को उनके कठिन दौर से निकलने में मदद कर रही थीं। संजय दत्त को इस संबंध में औपचारिक स्टेटमेंट जारी करना पड़ा था कि उनकी शादी नहीं हुई है।"

रेखा की बायोग्राफी “Rekha The Untold Story” में रेखा के अब तक के सफर और उनके बॉलीवुड के सबसे सफल कलाकारों में शामिल होने की कहानी है। 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.