एक बार फिर दिखा रणवीर सिंह का अजीबो गरीब स्टाइल

Samachar Jagat | Saturday, 20 May 2017 06:33:08 PM
Ranvir Singh's strange poor style once again

रणवीर सिंह अपने अजीब और अलग स्टाइल के लिए कई बार चर्चा का विषय बन चुके हैं। एक बार फिर रणवीर ने अपने अजीब स्टाइल से सबको हैरान कर दिया है। रणवीर ने येलो टी-शर्ट, वाइट पेंट और साथ में पिंक शूज पहने हुए थे। टी-शर्ट पर रेड कलर में हिप-हॉप लिखा हुआ था। उनका ये अंदाज बेहद अजीबो-गरीब था।

रणवीर ने फैंस के बीच अपनी अलग छाप छोड़ते हुए उन्होंने मुंबई की सड़कों पर रिक्शा की सवारी की। जिसके बाद उन्होंने फैन्स के साथ फोटो भी खिची। रणवीर सिंह गुरुवार को अपना एक रैप सॉन्‍ग लॉन्‍च करने और दर्शकों को लुभाने के लिए इस अंदाज में इवेंट पर पहुंचे थे। यह रैप गाना रणवीर ने उस ब्रांड के लिए गाया है, जो ऐड में भी है। तो आइये देखते हैं रणवीर की अजीब स्टाइल वाली फोटोज:

रणवीर सिंह बहुत जल्द ही फिल्‍ममेकर जोया अख्तर की फिल्म में दिखेंगे। इस फिल्म में एक ‘रैपर’ के रोल में नजर आने वाले हैं। इसी को देखते हुए रणवीर ने अपना रूप बदला हैं। फिल्म में रणवीर ऐसे रैपर का रोल निभाने वाले हैं जो धारावी के झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। जोया की फिल्‍म में दिखाया जायेगा कि कैसे एक लोकल बैंड अपने आपको साबित करने के लिए सरवाइव करता हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.