रणवीर सिंह ने साँझा किए अपने लुक्स 

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Jan 2017 01:41:25 PM
ranveer singh expose his looks of padmawati

मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह हमेशा से सुर्ख़ियों में रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में लगे हुए हैं। 

असफलता से कोई फर्क नहीं पड़ता, न ही कोई दु:ख होता है- शाहरूख खान
 

खबरों की माने तो संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले हैं। रणवीर ने इससे पहले ट्विटर के जरिए अपने लुक की एक झलक भी दिखाई थी।

दरअसल, रणवीर हाल ही में 'उमंग 2017' के इवेंट में नजर आए। यहां उनके लुक को देखकर सब चौंक गए थे, क्योंकि वो एक ब्लैक आउटफिट पहन कर आए थे और साथ ही उन्होंने आंखों में काजल भी लगा रखा था। रणवीर सिंह की आई फिल्म बेफिक्रे असफल रही लेकिन अब रणवीर अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं

रणवीर सिंह ने अपने लुक पर बहुत मेहनत की हैं साथ ही उन्होंने दाढ़ी और काजल लगा रखा हैं जिससे वो बिलकुल अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.