PHOTOS: संजू बाबा की तरह दिखने लगे रणबीर कपूर

Samachar Jagat | Monday, 13 Feb 2017 08:40:35 AM
ranbir-kapoor-look-for-sanjay-dutt-biopic film

नई दिल्ली। बॉलीवुड रॉकस्टार रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन लगता है उनकी मेहनत अब रंग लाने लगी है और उन्होंने खुद को संजय दत्त की तरह बना लिया है। 

जी हां, हाल ही में रणबीर को संजय दत्त के घर पर देखा गया। रणबीर ने जैसे ही एंट्री ली, उन्हें कोई पहचान ही नहीं पाया। रणबीर का लुक बिल्कुल संजय दत्त की रह लगने लगा है। 

फिल्म के लिए रणबीर ने 14 किलो वजन बढ़ा लिया है। साथ ही संजय की तरह बॉडी बनाने के लिए रणबीर, राणा दग्गुबती के फिटनेस ट्रेनर कुणाल गिर से ट्रेनिंग ले रहे हैं। 

खबरों के अनुसार रणबीर, संजय दत्त की पुरानी फुटेज देख रहे हैं और करीब अब तक 250 घंटे वो फुटेज देख चुके हैं, ताकि उनके किरदार में कोई परेशानी ना आए।

रणबीर ने इसके लिए नॉन वेज भी खाना छोड़ दिया है और अब वो वेज ही खा रहे हैं। खबरों की मानें तो संजय की बायोपिक में नरगिस दत्त का रोल मनीषा कोइराला निभाएंगी। संजय के पिता बॉलीवुड एक्टर सुनील दत्त का किरदार परेश रावल निभा रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे है। खबर के मुताबिक, मनीषा के संजय की बायोपिक में होने की खबर को राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया है। उन्होंने बताया- ये सही है कि मनीषा कोइराला बहुत अच्छी अदाकारा हैं और हमें खुशी है कि वह हमारी फिल्म का हिस्सा हैं। जबकि अनुष्का शर्मा भी कैमियो में दिखेंगी।

सोमवार से संजय दत्त भी अपनी कमबैक मूवी 'भूमि' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे ऐसे में उनकी यह मुलाकात काफी खास है। इस मौके पर रणवीर के साथ राजू हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा भी नजर आए। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.