आपत्तिजनक बयान को लेकर राखी सावंत मुंबई से हुई गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 04:56:55 PM
Rakhi Sawant arrested from Mumbai

मुंबई। लुधियाना से फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राखी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

लुधियाना पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने तीन दिन पहले ही मुंबई आई थी। पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर उन्हे लुधियाना लेकर जा रही है। उधर पंजाब पुलिस की ओर से राखी की गिरफ्तारी की पुष्टि नही की गई है।  

उल्लेखनिय है कि राखी सावंत ने 10 अप्रैल को महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अदालत में पेश होने के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। लुधियाना के वकील नरिंदर आदिया ने स्थानीय अदालत में राखी सावंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने राखी सावंत पर भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि हम दलित समाज से संबंध रखते हैं। उनकी आस्था भगवान वाल्मीकि जी में है।

उनके मुताबिक पिछले साल 9 जुलाई को जब वह अपने घर में टीवी देख रहे थे तो फिल्म अभिनेत्री राखी सांवत को भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए देखा। राखी सांवत ने सोशल मीडिया पर भी भगवान वाल्मीकि जी को लेकर टिप्पणी करती हुई वीडियो अपलोड किया था।

नरिंदर आदिया के अनुसार इसके बाद उन्होंने सरकार से भी राखी सावंत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने अदालत में अपनी व अन्य दो गवाहों की गवाही भी कलमबद्ध करवाई थी, जिसके बाद अदालत ने तमाम बातों को ध्यान रखते हुए राखी सावंत को अदालत में तलब किया था।

न्यायधीश सुमित सभ्रवाल की अदालत ने अभिनेत्री राखी सावंत के पुन: पिछले साल 25 अक्टूबर के लिए जमानती वारंट जारी किए थे। इस तारीख पर जारी वारंट तामील नहीं हो पाए थे। मामले की अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को होने वाली है। इसके लिए राखी सावंत के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वररंट जारी किए।

इसके बाद सलेम टाबरी थाना की पुलिस टीम मुंबई गई। पुलिस ने बताया कि अदालत के आदेश पर लेडी हेड कांस्टेबल के साथ पुलिस की टीम को मुंबई भेजा गया था, लेकिन टीम के पास अभिनेत्री राखी सावंत का जो एड्रेस था, वह गलत पाया गया।

बताया जाता है कि इसके बाद पुलिस टीम को उनका सही पता दिया गया। पुलिस टीम ने इसके बाद राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हे लुधियाना लाया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.