रईस में ग्रे शेड किरदार में शाहरुख खान

Samachar Jagat | Sunday, 08 Jan 2017 12:06:00 AM
Raaes to show Shah Rukh Khan shades of grey

मुंबई। शाहरुख खान ने ही 90 के दशक में सबसे पहले ग्रे शेड किरदारों की शुरुआत की थी। इसके बाद मुख्य अभिनेता भी ग्रे शेड के किरदार करने लगे। रईस फिल्म का ट्रेलर और टीजर देखकर यह पता चलता है कि अब इन फिल्मी दर्शकों को फिर एक बार इस रोमांटिक हीरो को ग्रे शेड रोल करते देखने को मिलेगा।

शाहरुख खान के इस मारधाड़ करने वाले ग्रे शेड वाले किरदार ने लोगो के होश उड़ा दिए हैं। रईस का पहला टीजर 2015 में आया था तबसे इस फिल्म के संवाद से लेकर शाहरुख के इस किरदार की चर्चा जोरों से हो रही थी। शाहरुख ऐसे पहले अभिनेता हैं जो ग्रे शेड वाली किरदार में भी बहुत कुल दिखते हैं, इसके पहले लोगों ने उन्हें अंजाम, डर और बाजीगर में ग्रे किरदार में देखा है और पसंद भी किया है।

डर फिल्म का उनका किरदार यानी की राहुल मेहरा का संवाद क क क.. किरण आज भी लोग याद करते हैं। शाहरुख के अंजाम फिल्म का किरदार विजय अग्निहोत्री भी एक ग्रे शेड किरदार था और लोगो ने उसे भी बहुत पसंद किया था, इसी फिल्म का गाना बड़ी मुश्किल है भी काफी सुपरहिट हुआ था। अब तक शाहरुख के इन ग्रे शेड किरदारों ने लोगो के दिलो में अलग ही जगह बना ली थी उसी तरह रईस का किरदार और संवाद भी लोगो में काफी मशहूर हो रहा है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.