शूटिंग के लिए दोबारा सेट पर लौटीं प्रियंका

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 11:33:48 AM
priyanka returned again on the set to shoot

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चोटिल होने के बाद अब ठीक होकर ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के लिए दोबारा सेट पर लौट आई हैं। प्रियंका के प्रतिनिधि ने बताया कि अभिनेत्री अस्पताल से आने के बाद सामान्य हैं और दोबारा काम पर लौटकर खुश हैं प्रियंका सोमवार की सुबह काम पर लौट आई हैं।

 हालांकि वह अभी भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। उनकी सेहत में दिन ब दिन सुधार हो रहा है और वह काम पर लौटकर खुश हैं। पिछले बृहस्पतिवार को अभिनेत्री टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई थी।ं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.