घर लौटने से अच्छा कुछ भी नहीं होता : प्रियंका चोपड़ा 

Samachar Jagat | Sunday, 23 Apr 2017 11:40:01 AM
Priyanka Chopra said Nothing better than returning home

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि वह वापस अपने देश लौट आई हैं। अपने घर आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इसे सुखद एहसास बताया है। वहीं प्रियंका ने ट्विटर पर उन लोगों का आभार जताया है, जो उन्हें देखने हवाई अड्डा तक पहुंच गए थे।

उन्होंने ट्वीट किया है कि  लिखा, ‘‘मैं इस दुनिया में जहां कहीं भी जाती हूं, घर वापस लौटने से अच्छा कुछ भी नहीं होता है। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मुंबई आने पर मेरा इस तरह स्वागत किया।’’

‘क्वांटिको’ स्टार की ‘बेवॉच’ फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.