watch : प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का Trailer आउट

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 08:39:13 AM
Priyanka chopra debut film watch-baywatch-trailer release

नई दिल्ली।  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि प्रियंका ट्रेलर में सिर्फ एक झलक के लिए दिखाई दी है। लेकिन इस छोटी से झलक में भी प्रियंका काफी ग्लैमर अंदाज़ में नज़र आयी हैं। फिल्म में प्रियंका नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगी। 

BB10 : कैप्टंसी के लिए भिड़े घरवाले, बानी-जेसन में बढ़ रही नज़दीकियां 

फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन और जॅक अफ्रॉन हैं। ‘हॉरिबल बॉसेस’ के नामी फिल्म डायरेक्टर सेठ गॉर्डन फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। फिल्म के डायलॉग डेमियन शैनन और मार्क स्विफ्ट ने लिखे हैं। 
बता दें कि फिल्म ‘बेवॉच’ 1990 के मशहूर टीवी धारावाहिक का संस्करण है। प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड टीवी सीरियल ‘क्वांटिको’ में नज़र आ रही है। 

यह फिल्म वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा भारत में जारी की जाएगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.