लंदन के लिए कर रही हूं प्रार्थना : एरियाना ग्रैंड

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 12:50:01 PM
Praying for London Ariana Grande

लंदन। अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रैंड ने आज लंदन में हुए दोहरे आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह लंदन के लिए दुआ कर रही हैं। इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।

'सैराट' का रीमेक बनायेंगे करण जौहर

यह हमला मैनचेस्टर में ग्रैंड के कॉन्सर्ट में हुए आत्मघाती हमले के दो सप्ताह बाद हुआ है। उस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी। गायिक मैनचेस्टर एरिना पर हुए हमले से प्रभावित लोगों के लिए फंड जुटाने के लिहाज से आज चैरिटी कॉन्सर्ट की तैयारी कर रहीं थीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह लंदन के लिए प्रार्थना कर रही हैं।

फिर से संगीत से जुडऩा चाहती हैं श्रुति हासन

ग्रैंड 23 हाल ही में हमले में मारे गए लोगों के परिवारवालों और घायलों से मिलने के लिए मैनचेस्टर में थी। वह शुक्रवार को उन परिवार के सदस्यों से अज्ञात स्थान पर मिलीं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस घटना में खोया था। गायिका ने घायल बच्चों से अस्पताल में मिलकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया था। वह रॉयल मैनचेस्टर चिल्ड्रन अस्पताल में बच्चों के बगल में बैंठी। ये बच्चे अब भी आत्मघाती हमले के जख्म से उबर रहे हैं।- एजेंसी

सपना था कि कपूर परिवार की तरह मेरी पीढियां भी फिल्मों में आये : धर्मेन्द्र

महिला सशक्तिकरण पर रामगोपाल वर्मा ने बनाई बेहतरीन शॉर्ट फिल्म

प्रभास और अनुष्का की 'बिल्ला' अब हिंदी में भी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.