प्रभास और अनुष्का की 'बिल्ला' अब हिंदी में भी

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 10:54:08 AM
Prabhas and Anushka's Billa now in Hindi

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की जोड़ी वाली सुपरहिट फिल्म बिल्ला अब हिंदी में रिलीज होने वाली है। बाहुबली 2 की सफलता के बाद प्रभास पूरी दुनिया में मशहूर हो गए हैं। बाहुबली से पूरी दुनिया के लोग प्रभास के ही नहीं बल्कि फिल्म में देवसेना की भूमिका निभाने वाली अनुष्का शेट्टी के भी फैन हो गए हैं।

बैटगर्ल का किरदार अदा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा  

अब इन दोनों स्टार्स की 2009 में आई एक सुपरहिट फिल्म‘बिल्ला’जल्द ही हिंदी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता इन दोनों की लोकप्रियता का जल्द से जल्द फायदा उठाना चाहते हैं। इसी को देखते हुए इस फिल्म के निर्माताओं ने जल्द से जल्द हिंदी दर्शकों के लिए इस फिल्म का एक टीजर रिलीज किया है।

इस टीजर में जहां प्रभास अपने ऐक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं वहीं ‘बाहुबली’ से उलट अनुष्का शेट्टी भी अपने आधुनिक ग्लैमरस अवतार में किसी भी बॉलिवुड हीरोइन को टक्कर दे रही हैं। इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में दिखाई देंगे और हिंदी में यह फिल्म ‘रेबल 2’ के नाम रिलीज होगी। बिल्ला इसी नाम से तमिल में बनी फिल्म का रीमेक थी।

करीना करेगी बॉयोपिक में काम 

इससे पहले इस फिल्म तेलुगु वर्जन में एनटी रामा राव और तमिल वर्जन में रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के यह दोनों वर्जन साल 1978 में अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ से प्रेरित थे।

'संघमित्रा' में काम नही कर पायेंगीं श्रुति हासन

अभी शादी नही कर रहे हैं रणबीर कपूर

अब भी नये कलाकार जैसा महसूस करती हूं : श्रीदेवी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.