अभिनेत्री रति अग्निहोत्री पर लगा बिजली चोरी का आरोप 

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2017 03:17:54 PM
police file a case on actress rati agnihotri under sec 135

मुंबई। बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री रति अग्निहोत्री विवादों में फंस गयी हैं। दरअसल रति अग्निहोत्री और पति अनिल वीरवानी पर आरोप है की उन्होंने बिजली चोरी करी हैं। 

पुलिस के अनुसार दोनों ने कथित रूप से मुंबई के वर्ली इलाके में नेहरू प्लेनेटेरियम के पास स्टर्लिंग सी फेस अपार्टमेंट के अपने घर में बिजली के मीटर में छेड़छाड़ की थी जिसको लेकर मामला दर्ज किया गया है।

इसका खुलासा बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की टीम ने अग्निहोत्री के घर का दौरा करते हुए पता लगाया हैं की घर के मीटर में गड़बड़ी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक इंजिनियर ने पाया कि दोनों ने मीटर में छेड़छाड़ कर 4 अप्रैल 2013 से 1,77,647 यूनिट बिजली के लिए कथित रूप से भुगतान नहीं किया था।

दोनों के खिलाफ वर्ली पुलिस थाने में धारा 135 के तहत 48.96 लाख रुपये की बिजली की चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर प्रवीण पडवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.