17 नवंबर 2018 में रिलीज होगी ‘पद्मावती’

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 04:42:54 PM
Padmavati will release in 17 november 2017

मुंंबई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पद्मावती’ अगले साल 17 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है। 31 वर्षीय रणवीर इस फिल्म में खिलजी वंश के द्वितीय सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे है। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म के रिलीज होने की तारीख की घोषणा की। 

उन्होंने फिल्म में अपने लुक की तस्वीर के साथ लिखा, ‘17.11.2017 रोमन में’ इस तस्वीर में युुुद्ध के दौरान रणवीर का गंभीर लुक दिख रहा है।

रणवीर अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के रिलीज होने का भी इंतजार कर रहे है जो सिनेमाघरों में 9 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया है और इस फिल्म में रणवीर के साथ वाणी कपूर भी है।इससे पहले रणवीर और दीपिका ने भंसाली के साथ ‘रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.