रेड कार्पेट पर रूक गई सबकी निगाहें, जब रूसो गाउन में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 10:20:12 AM
oscars-2017 in priyanka-chopra-back-on-red-carpet-cant-take-eyes-off-her

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह 2017 के रेड कार्पेट पर बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने इस समारोह में सफेद और सिल्वर रंग का राल्फ-रूसो गाउन पहना हुआ था।

ऑस्कर के रेड कॉर्पेट पर प्रियंका पिछले साल पहली बार आईं थीं। तब उन्होंने जुहैर मुराद का सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना था।

इस बार 34 वर्षीय प्रियंका ने इस मौके पर हीरे के लॉरेन श्वाट्र्ज इयररिंग और बे्रसलेट पहने थे और उनका पूरा लुक सफेद सिल्वर गाउन में बेहद आकर्षक लग रहा था। उन्होंने चेहरे पर बेहद ही कम मेकअप लगाया था और बाल खुले रखे थे। उनकी सैंडल चमकीली थी।

इस मौके पर भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल भी सफेद सूट में नजर आए। ऑस्कर के लिए पहली बार पटेल को नामित किया गया था हालांकि उन्हेें यह पुरस्कार मिल नहीं पाया।              भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.