पूर्व बोल्ड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 10:16:35 AM
Non-bailable warrant issued against Mamta Kulkarni

मुंबई। बॉलीवुड की पूर्व बोल्ड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार ड्रग माफिया मामले में फसती हुई जज़र आ रही है।  ममता कुलकर्णी और ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। बम्बई ठाणे की अदालत ने दोनों के खिलाफ इंटरनेशनल ड्रग तस्करी मामले में वारंट जारी किया है। लेकिन इस मामले में ममता खुद को निर्दोष बता रही हैं। 

ममता कुलकर्णी और ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी इन दिनों कीनिया में हैं। ठाणे पुलिस अब इंटरपोल के माध्यम से दोनों को पकड़कर वापस लाने की तैयारी में जुट गई है। ठाणे एंटी नार्कोटिक्स सेल के सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल वालझाड़े ने बताया कि चार टीम आरोपियों के घरों और प्रॉपर्टी की तलाश कर रही हैं। 

बताते चलें कि ठाणे पुलिस ने अप्रैल 2016 में 2000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के इफ्रेडिन ड्रग तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था। सोलापुर स्थित एक कंपनी में छापा मारकर करीब 23 टन इफेड्रिन पाउडर भी जब्त किया गया था। इस मामले में गुजरात के एक पूर्व विधायक के बेटे किशोर राठौड़ सहित अब तक 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 

पुलिस की मानें तो किशोर राठौड़ ही वो अहम कड़ी है जो विक्की गोस्वामी और पूर्व फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से सीधे संपर्क में था। वहीं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी खुद पर लगे आरोपों से लगातार इंकार करती रही हैं। मगर ठाणे पुलिस का दावा है कि ममता ड्रग्स तस्करी से जुड़ी अहम बैठकों में शामिल रहती थीं।

ड्रग्स तस्करी के आरोप में पहले भी यानी 2014 में केन्याई अधिकारियों ने विक्की और ममता को अरेस्ट किया था। विक्की को इससे पहले यूएई द्वारा 1997 में ड्रग तस्करी में 25 साल कैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अच्छे व्यवहार के कारण 2012 में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। विक्की ने 2013 में ममता से शादी की और वर्तमान में दोनों केन्या के मोम्बासा में रहते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.