सीक्वल नहीं है ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 12:52:35 PM
No sequel badarinath ki dulhaniya

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक शशांक खेतान का कहना है कि उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ सीक्वल नहीं है। शशांक ने वर्ष 2014 में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ बनायी थी। शशांक ने अब वरुण और आलिया को लेकर फिल्म ‘ब्रदीनाथ की दुल्हनियां’ बनायी है। चर्चा है कि यह फिल्म सीक्वल है। शशांक ने इसका खंडन किया है।

उन्होंने कहा, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म सीक्वल नहीं है, बल्कि एक नई कहानी है। ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की सफलता के बाद जब मैंने यह कहानी लिखी और करण जौहर को सुनाई, तो उन्होंने कहानी सुनने के बाद कहा कि यह कहानी बिल्कुल अलग है। इसका पहली फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ से कोई जुड़ाव नहीं है। यह फिल्म सिर्फ प्यार, शादी और रिश्तों पर आधारित है।                  एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.