देखिए नील नीतन मुकेश की शादी का कार्ड 

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2017 02:46:21 PM
niel nitin mukesh tie note with rukmani sahay

मुंबई। बॉलीवुड का एक ओर यंग कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं। जी हाँ अभिनेता नील नितिन मुकेश रुक्मिणी सहाय के साथ 9 फरवरी को सात फेरे लेंगे।

नील और रुक्मिणी की शादी का कार्ड भी कई मायनों में खास है। नील महान सिंगर मुकेश के पोते हैं तो उनको याद करते हुए कार्ड में मुकेश के कई मशहूर गानों का जिक्र हुआ है। 

'दीया और बाती हम' की फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह प्रेग्नेंट हैं
सूत्रों की माने तो दोनों की रस्मे 7 फरवरी से शुरू हो जाएंगी और 17 फरवरी को रिसेप्शन रखा गया हैं। मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया जाएगा

पिछले साल अक्टूबर में रोका होने के बाद ही नील ने मीडिया को बताया था कि वो फरवरी में शादी करेंगे. तो अब शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं और दोनों ही उदयपुर में तैयारियों में जुटे हैं। 

सूत्रों का कहना है कि शादी में करीब 500 गेस्ट शामिल होगें जिसमें सभी परिवार के और करीबी लोग है। 

रेमो डीसूज़ा के इशारो पर नाचेंगे अजय देवगन 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.