ये टीवी एक्ट्रेस बनी एशिया की तीसरी सेक्सी वुमन,कटरीना,आलिया छूटी पीछे 

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Dec 2016 02:36:09 PM
nia-sharma-ranked-no-3-on-the-sexiest-asian-woman

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा बॉलीवुड की कई हसीनाओं को पीछे छोड़ एशिया की टॉप तीन सबसे सेक्सी वीमेन बन गयी हैं। ब्रिटेन के अखबार ने निया शर्मा को बॉलिवुड एक्ट्रेस कैटरीना, कैफ आलिया भट्ट और सोनम कपूर से ज्यादा सेक्सी करार दिया है। निया शर्मा जी टीवी पर आने वाले सीरियल 'जमाई राजा' में  रोशनी' का किरदार निभा रही है। 

koffee wid karan : सलमान और उनके भाइयों ने किये ये 5 मज़ेदार खुलासे, आप भी पढ़ें 

निया के पहले बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस ने एशिया में सबसे सेक्सी औरत होनें का खिताब हासिल किया है। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर हैं। वही पिछले चार सालों में इस पोजिशन पर नंबर वन रहने वाली प्रियंका चोपड़ा फिसलकर दूसरे स्थान पर हैं। 

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी 4और एक्ट्रेस अलिया भट्ट पांचवें स्थान पर हैं। टीवी की ही एक्ट्रेस सनाया इरानी इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। कैटरीना कैफ इस लिस्ट में 7वें और सोनम कपूर 8 वें नंबर पर हैं। गौहर खान को इस लिस्ट में 10 वां स्थान हासिल हुआ है। वही 9 वां स्थान पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को मिला  है। माहिरा अपने देश की पहली हैं जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 

करिश्मा को भाया ब्वॉयफ्रेंड का साथ, 'लिव इन' में रहने के लिए ढूंढ रही हैं आशियाना !

टीवी शो ‘जमाई राजा’ और ‘एक हजारों में मेरी बहना हैं’ सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली निया इन दिनों कॉमेडी नाइट बचाओ ताज़ा में भी दिखती हैं।इस लिस्ट को तैयार करने के लिए दुनियाभर से वोटिंग की गई और लाखों यूजर्स के वोट के आधार पर ये रिजल्ट आया है। लंडन के न्यूजपेपर द्वारा सोशल मीडिया पर पब्लिक पोल के आधार पर हर साल ये लिस्ट बनाई जाती है।

 

कहीं आपका प्यार लस्ट तो नहीं जानिए!

जाड़े में मसाज से पाएं रूखी त्वचा से छुटकारा

चमकती हुई त्वचा के लिए अपनाइए ये टिप्स



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.