'मोह माया मनी' के लिये उत्साहित है नेहा धूपिया

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 09:25:40 AM
Neha Dhupia is excited for movie moh maya money

मुंबई। बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री और मिस इंडिया नेहा धूपिया अपनी आगामी फिल्म 'मोह माया मनी' के लिये उत्साहित है। नेहा इन दिनों फिल्म 'मोह माया मनी' के प्रचार में व्यस्त है और इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म देश के वर्तमान हालात को दर्शाती है, हालांकि इसकी कहानी को एक साल पहले लिखा गया था। नेहा ने कहा यह आज के समय में बेहद प्रासंगिक है।

सब्जेक्ट की थीम को ध्यान में रखकर फिल्म बनाते हैं जॉन अब्राहम

लेकिन जब हम फिल्में बनाते हैं, तो उन्हें वर्तमान चलन को ध्यान में रखते हुए नहीं बनाते। हम आगे की सोचते हैं। खासतौर पर जब हम कहानी लिखते हैं, तो कम से कम एक साल आगे की सोचते हैं कि क्या होने वाला है। 

टॉपलेस होना पसंद नहीं करते हैं फरहान अख्तर

उन्होंने कहा लेकिन इस बार हमें पता नहीं था कि हमारे निर्देशक आज के प्रदूषण और नोटों के विमुद्रीकरण के विषय के बारे में भी अनुमान लगा लेंगे। इस फिल्म में नेहा के सह-अभिनेता रणवीर शौरी ने कहा, भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म दिल्ली के मध्यम वर्ग के एक दंपती की कहानी है। इसमें मूल्यों की बात भी उठाई गई है।

 मुनीष भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

 

एजेंसी 

 

 

रिश्तों में न आने दे इनसिक्योरिटी वरना...

ये है दुनिया के वो पांच शहर, जहां खुलेआम सेक्स करना है 'लीगल'

रोज मेकअप करने वाली लड़कियों को ध्यान रखनी चाहिएं ये बातें



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.