NDRF ने शुरू की दो स्टंट अभिनेताओं की तलाश

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 05:24:27 PM
ndrf starts rescue operation to search stunt actors

बेंगलुरु। कर्नाटक के रामनगर जिले में कल एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान तिप्पेगुंडानाहेल्ली झील में डूबने पर लापता हुए दो स्टंट अभिनेताओं की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) ने आज खोजबीन अभियान शुरू किया।

यहां से 35 किलोमीटर दूर तिप्पेगुंडानाहेल्ली झील में कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के लिए एक दृश्य को फिल्माये जाने के दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता विजय और दो अन्य अभिनेता राघव उदय और अनिल कुमार ने हेलिकॉप्टर से झील में छलांग लगा दी। विजय को तो सुरक्षा नाव से बचा लिया गया क्योंकि उन्होंने सुरक्षा जैकेट पहनी हुई थी जबकि दो अन्य अभिनेता लापता हैं।

दोनों अभिनेताओं की तलाश के लिए कल देर रात तक खोजबीन अभियान चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज सुबह एनडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोरों, राज्य आपदा प्रबंधन की टीम के अलावा दमकलकर्मियों तथा पुलिस ने फिर से अभियान शुरू किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.