Big B की नातिन नव्या नवेली ने इस खास अंदाज़ में मनाया अपना 19 वां जन्मदिन : see PICS

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 10:12:58 AM
navya-naveli-nanda-celebrate-her-19th-birthday

बॉलीवुड के मेगास्टार आमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हमेशा अपने ग्लैमर और बोल्ड अंदाज़ से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। मंगलवार को नव्या ने अपना 19वां जन्मदिन मनाया। अपने बर्थडे के खास मौके पर नव्या ने दोस्तों के साथ खूब एंजॉय किया।

उन्होंने केक कट की एक वीडियो भी शेयर की है। केक पर लिखा था 'नव्या यू आर द बेस्ट।' 

बता दें कि श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी नव्या बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित स्टार डॉटर्स में से एक हैं। लंदन में पढ़ रहीं नव्या अक्सर अपनी फोटोज के चलते टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। नव्या ने इसी साल सेवन ओक्स स्कूल, लंदन से स्कूलिंग पूरी की है।

बता दें कि इसी स्कूल में शाहरुख के बेटे आर्यन भी थे। स्कूलिंग के बाद उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए न्यूयॉर्क की फोर्डहम यूनिवर्सिटी ज्वाइन की है।

 

 

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.