जानिए ? किसकी पहल से फिर से सिनेमाघरों में सुनाई देगा राष्ट्रगान 

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 11:40:33 AM
national-anthem-in-cinema-halls-news-hindi

मुंबई। हाल ही में  सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनते हुए आदेश दिया की अब से देशभर के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाया जायेगा। और स्क्रीन पर राष्ट्र ध्वज दिखाया जायेगा। साथ ही  राष्ट्रगान के सम्मान में हॉल में उपस्थित सभी लोग खड़े होंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नरेंद्र वर्मा अचानक चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल उन्हीं की पहल पर महाराष्ट्र में 13 साल पहले से यह नियम लागू है। साल 2003 में महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा से एक आदेश पारित कर कानून बनाया और यह व्यवस्था दी गई थी। हालांकि उस वक्त भी सिनेमाघर के मालिक इसके लिए तैयार नहीं थे। ये नियम पहले मुंबई और फिर पूरे महाराष्ट्र के सिनेमा घरों में राकांपा नेता नरेन्द्र वर्मा की मांग पर ही अनिवार्य किया गया था।

सोशल मीडिया में छा रही शाहरुख़ खान की ये लेटेस्ट फॅमिली PHOTO, अपने देखी !

सिनेमाघरों में सुनाई देगा राष्ट्रगान के पीछे की कहानी बताए हुए वर्मा ने बताया की ये उनकी देशभक्ति का नतीजा है। कारगिल युद्ध के बाद युवाओं में देशप्रेम को लेकर गजब का जोश था। इसलिए उन्होंने सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान अनिवार्य किए जाने की पहल की।

हालांकि वर्मा ने बताया कि तत्कालीन राज्य सरकार इसके लिए राज़ी हो गयी थी मगर थिएटर मालिक तैयार नहीं हो रहे थे। उनका कहना था कि लोग राष्ट्रगान के सम्मान में तैयार नहीं होंगे। उन्होंने ने दलेल दी की इससे राष्ट्रगान का अपमान होने का खतरा है। लेकिन हमने काफी कोशिश के बाद थियेटर मालिकों को तैयार किया। नौसेना से संपर्क राष्ट्रगान की फीड हासिल की गई।

 उसकी डेढ़ सौ प्रतियां तैयार कर सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद इसे सभी सिनेमाघरों को उपलब्ध कराया गया। महाराष्ट्र के बाद पूरे देश के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान लागू करवाने के लिए वर्मा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी। राकांपा के सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र वर्मा का कहना है कि राष्ट्रगान में बड़ी ताकत है। इससे हमें देश की एकता का आभास होता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ऐतिहासिक फैसला बताया।

मनु-मोना के बाद मनवीर-नितिभा में बढ़ी नजदिकियां, ब्लैंकेट में हुए इंटिमेट !

बता दें पिछले साल दिसंबर माह म eमुंबई के एक थिएटर में राष्ट्रगान के समय एक व्यक्ति अपनी सीट पर बैठा रहा। इसको लेकर विवाद हुआ। राजनितिक पार्टयों ने भी इस मुद्दे पर खूब राजनीती की। लेकिन थोड़े दिनों बाद मामला शांत हो गया। अब नरेन्द्र वर्मा चाहते है कि सिनेमा हाॅल के बाद अब काॅलेजों और ड्रामा थिएटर्स में भी राष्ट्रगान अनिवार्य किया जाना चाहिए।

 

सोशल मीडिया में छा रही शाहरुख़ खान की ये लेटेस्ट फॅमिली PHOTO, अपने देखी !

मनु-मोना के बाद मनवीर-नितिभा में बढ़ी नजदिकियां, ब्लैंकेट में हुए इंटिमेट !

फिल्म रिव्यु : विद्या बालन ने बखूबी जिया दुर्गा रानी सिंह का किरदार 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.