पति सुबोध मस्कारा से अलग हुईं नंदिता दास

Samachar Jagat | Monday, 02 Jan 2017 06:29:40 PM
Nandita Das were separated from husband Subodh Mascara

मुंबई। अभिनेत्री नंदिता दास और उनके पति सुबोध मस्कारा ने शादी के सात साल बाद अलग होने का फैसला किया है। सुबोध एक उद्यमी और अभिनेता हैं। दोनों का छह साल का एक बेटा विहान है। नंदिता ने कहा, शादी के सात साल बाद सुबोध और मैंने दोस्ताने तरीके से अलग होने का फैसला किया। हमारा बेटा हमारी पहली प्राथमिकता है...यह सच है कि अलग होना कभी भी आसान नहीं होता, तब और भी जब आपका कोई बच्चा हो। लेकिन मुझे खुशी है कि हम मैत्रीपूर्ण तरीके से अलग हुए।

उन्होंने कहा, हमारे लिए हमारा बेटा हमारी मुख्य चिंता है और हम उसकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं एवं मुझे उम्मीद है इस समय हमारी निजता का सम्मान किया जाएगा।
नंदिता ने पहली बार 2002 में सौम्य सेन से शादी की थी। दोनों का 2007 में तलाक हो गया। अभिनेत्री ने इसके बाद 2010 में सुबोध से शादी की।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.