‘मुबारका’ की शूटिंग के लिए ब्रिटेन जायेंगे अर्जुन : अनिल

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 11:55:52 AM
Mubarka 'shooting will be the UK Arjun says Anil

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर और अर्जुन कपूर फिल्म ‘मुबारका’ की शूटिंग के लिए ब्रिटेन जा रहे हैं। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी फिल्म ‘मुबारका’ नामक फिल्म बनाने जा रहे है। फिल्म में अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका होगी।

फिल्म में अर्जुन की दोहरी भूमिकाएं हैं। अथिया शेट्टी और इलियाना डीक्रूज, अर्जुन के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। अनिल और अर्जुन फिल्म में चाचा-भतीजा के किरदार में नजर आयेंगे।

फिल्म ‘मुबारका’ की शूटिंग के लिए अर्जुन और अनिल जल्द ही ब्रिटेन जाएंगे। दोनों 20 नवंबर से ब्रिटेन में फिल्म की शूभटग के लिए पहुंच जाएंगे। बताया जाता है कि फिल्म एक पंजाबी परिवार पर आधारित है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.