Big Boss 10- शादी की शहनईया बजना शुरू हुई, हल्दी की रसम से शुरू हुई मोनालिसा और विक्रांत राजपूत की शादी की रसम 

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2017 08:59:21 AM
monalisa and vikrant rajput enjoy their wedding ceremony in big boss 10 house

मुंबई। शादियों का सीजन शुरू होते ही देशभर में शहनाईयां बजना शुरू हो गयी हैं वही सोनी चैनल पर आने वाला एंटेरटेनिंग शो बिग बॉस भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। जी हाँ बिग बॉस भी इस शादी के सीजन में अपने घर में शादी रच रहा हैं। आपको बता दे यह कपल हैं भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेन्ट मोनालिसा और विक्रांत राजपूत का जो असल जिंदगी में शादी करने जा रहे हैं वो भी बिग बॉस के घर में। बिग बॉस में इन दोनों की शादी को लेकर जोरो शोरो से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

बिग बॉस में मंगलवार के दिन की शुरुवात मोनालिसा की हल्दी से हुयी। बिग बॉस ने सूबह 'साजन जी घर आए' गाना बजा कर घरवालों को उठाया। उसके बाद बिग बॉस ने मोनालिसा को कनफेशन रूम में बुलाकर सरप्राइज दिया। मोनालिसा अपने  ब्वॉयफ्रेंड को देख कर बेहद खुश हुई। उसके बाद दोनों की रस्म शुरू हुयी जिसका सारा सामान बिग बॉस ने भिजवाया। इस पूरी रस्म के दौरान ही लड़केवाले और लड़कीवाले बने घर के सदस्य एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखे। वही सभी नाचते गाते भी नज़र आये। देखिये फोटोज में। 

इस रस्म के बाद विक्रांत और मोना एक दूसरे के बात करते दिखे जिसमें विक्रांत स्वामी ओम द्वारा मोना की पीठ पर लोशन लगाए जाने की बात को गलत कहते दिखे और मनु ने इस बात में उनका साथ दिया। 

शमा सिकंदर ने दिए अपने बोल्ड सीन्स, की सारी हदे पार
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.