‘Half Girlfriend’ को बड़े पर्दे पर बयां कर पाना कठिन था : मोहित सूरी 

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 12:16:01 PM
 Mohit Suri said It was hard to get Half Girlfriend on the big screen

मुंबई। मोहित सूरी एक बार फिर एक नई प्रेम कहानी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को बड़े पर्दे पर लाने को तैयार है और निर्देशक का कहना है कि इस किताब की कहानी को दो घंटे में दिखाना आसान नहीं था। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत की इसी नाम की किताब पर आधारित फिल्म है।

करण के साथ शादी करना शानदार रहा : बिपाशा

मोहित ने कहा,‘‘यह काफी कठिन था क्योंकि आप दो घंटे की फिल्म में पूरी किताब को बयां नहीं कर सकते। ऐसा बहुत कुछ होता है जिसे आपको हटाना पड़ता है लेकिन इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कुछ महत्वपूर्ण ना छूट जाए। हमने कुछ बदलाव किए हैं और चेतन भगत ने इसमें हमारी काफी मदद भी की।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैंने कभी ऐसी कोई फिल्म नहीं बनाई जिसकी कहानी से लोग वाकिफ हो। यकीनन ऐसे में आप पर दबाव भी होता है लेकिन मैंने इससे दबाव खुद को प्रभावित नहीं होने दिया और साथ ही मैंने कहानी के साथ पूरी ईमानदारी से पेश आने की कोशिश की है।’’

‘Munna Michael' और 'Bareilly Ki Barfi' बॉक्स ऑफिस पर होंगी आमने-सामने

फिल्म की कहानी भोजपुरी एवं हिंदी बोलने वाले बिहार के एक ग्रामीण लडक़े की है जिसे दिल्ली की लडक़ी से प्यार हो जाता है और जो लडक़ी केवल उसकी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बनना चाहती है। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

मोहित ने कहा,‘‘यह एक दिलचस्प विषय है। मैं दिखाना चाहता था कि कैसे दो बिल्कुल अलग स्थानों से आने वाले लोग एकसाथ आकर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि किसकी दुनिया वास्तव में सही है। ’’एकता कपूर फिल्म की निर्माता है। फिल्म 19 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।- भाषा

Bollywood gossip : पढ़ें, बॉलीवुड की 10 बड़ी मसालेदार खबरें

किंगफिशर कैलेंडर में बोल्ड शूट था बॉलीवुड में आने का रास्ता

अपनी फिल्म पर किताब आने से खुश हैं अमिताभ



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.