मिर्जा जूलियट में लीड रोल निभायेंगे दर्शन कुमार

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 02:20:59 PM
Mirza will play the lead role of Juliet Darshan Kumar

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता दर्शन कुमार फिल्म मिर्जा जूलियट में लीड रोल निभाने जा रहे हैं। दर्शन कुमार ने फिल्म मैरी कॉम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें वह मैरी कॉम बनी प्रियंका के पति के रोल में थे। इसके बाद दर्शन ,अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 में बतौर विलेन दिखाई दिए। उमंग कुमार की सरबजीत में दर्शन ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। फिल्म में वो एक पाकिस्तानी वकील के किरदार में थे। दर्शन कुमार अब लीड रोल में नकार आएंगे।

दर्शन की इस फिल्म का टाइटल खुद अजय देवगन ने सजेस्ट किया है। फिल्म का टाइटल है मिर्जा जूलियट। यह एक प्रेम कहानी है, जिसमें दर्शन का नाम मिर्जा है, जबकि उनकी जूलियट यानि जूली हैं पिया बाजपेयई। फिल्म को राजेश राम सिंह निर्देशित कर रहे हैं। 

राजेश ने बताया फिल्म का टाइटल अजय देवगन ने बताया था, यह बात सही है। मिर्जा जूलियट टाइटल एनआर पचीसिया के पास रजिस्टर्ड था। हमने उनसे ये लिया है। मिर्काा जूलियट उत्तर प्रदेश में बेस्ड रोमांटिक थ्रिलर है। इसकी शूटिंग मिर्काापुर, बनारस और धर्मशाला में की गई है।               एजेंसी
      



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.